उत्तराखंड की प्राकृतिक सुन्दरता और यहां के पर्यटन की अपनी ही खासियत है। यहां बड़ी संख्या में लोग घूमने आते हैं। आज हम बात कर रहे हैं ऋषिकेश की।
चौथे नंबर पर ऋषिकेश-
आज पर्यटन वेबसाइटों के आनलाइन सर्वे में ऋषिकेश रिवर राफ्टिंग में देशभर के 15 सर्वश्रेष्ठ स्थानों में चौथे नंबर पर है।व्हाइट वाटर रिवर राफ्टिंग देशभर के पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है।
रिवर राफ्टिंग के लिए सबसे बेहतरीन नदी-
इसमें ऋषिकेश की गंगा नदी शामिल हैं। यह व्हाइट वाट रिवर राफ्टिंग के लिए सबसे बेहतरीन नदी है। यहा राफ्टिंग के लिए चार ट्रैक हैं। पहला ट्रैक ब्रह्मपुरी से ऋषिकेश (9 किमी), दूसरा शिवपुरी से ऋषिकेश (16 किमी), तीसरा ट्रैक मरीन ड्राइव से ऋषिकेश (25 किमी) और चौथा और सबसे बड़ा ट्रैक कौड़ियाला से ऋषिकेश (36 किमी)। वीकेंड पर 25 से 50 हजार पर्यटक यहां राफ्टिंग का लुत्फ उठाने के लिए पहुंचते हैं।