डीआईजी कानून व्यवस्था (एलओ) पी. रेणुका देवी को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय स्तरीय स्कॉच अवार्ड-2022 से सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली में आयोजित SKOCH Award-2022 के कार्यक्रम समारोह में पी रेणुका देवी ने यह पुरस्कार ग्रहण किया।

डीआईजी पी. रेणुका देवी हुई सम्मानित

उन्हें यह पुरस्कार वर्ष 2021 में एसएसपी पौड़ी के पद पर रहते हुए जनपद में शहरों एवं सड़कों पर आवारा घूम रहे पशुओं के कारण होने वाले सड़क हादसों को रोकने हेतु शुरु किए गए ऑपरेशन कामधेनु के सफल संचालन के लिए दिया गया है। इससे पहले वर्ष 2020-21 में कोरोना काल में चलाए गए कम्युनिटी बास्केट के लिए भी पी0 रेणुका देवी SKOCH Award-2021 दिया गया था। पुलिस उप महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था पी रेणुका देवी ने कोरोना काल में जरूरतमंदों की मदद के लिए कम्युनिटी बास्केट मुहिम चलाई। जिसके लिए उन्हें SKOCH अवॉर्ड दिया गया। पी. रेणुका देवी ने अल्मोड़ा जिले में भी अपनी सेवाएं दी हैं।
ऑपरेशन कामधेनु
दरअसल उत्तराखण्ड गौ सेवा आयोग द्वारा भी “ऑपरेशन कामधेनु” को प्रशंसनीय बताते हुए सम्पूर्ण राज्य में लागू किए जाने के निर्देश दिए गए। वर्ष 2003 से SKOCH Group Development Foundation द्वारा यह पुरस्कार उन राज्यों, संगठनों, संस्थाओं और व्यक्तियों को दिया जाता रहा है। जिन्होंने अपने क्षेत्र में नवाचार आधारित कार्य किए हों।
यातायात व्यवस्था को सुधारने की मुहिम
सड़कों पर छोड़े गए आवारा पशुओं से यातायात में होने वाली दुर्गमता व दुर्घटना की संभावना के दृष्टिगत वर्ष 2021 में जनपद पौड़ी गढ़वाल में तत्कालीन SSP वर्तमान में DIG Law & Order पी0 रेणुका देवी जी ने ‘ऑपरेशन कामधेनु’ शुरू किया। उन्होंने SOP तैयार कर जिला प्रशासन, पशुपालन विभाग एवं नगर निगम/नगर पालिका से समन्वय स्थापित कर इस अभियान का सफल संचालन किया, जिसमें सैंकड़ों पशुपालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई और हज़ारों पशुओं की टैगिंग कराई गई।