उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में एक मजबूर मां ने हालातों को दोष देते हुए अपनी बच्ची को नहर किनारे छोड़ दिया।
मजबूर मां ने ममता का घोंटा गला
मिली जानकारी के अनुसार घटना विकासनगर क्षेत्र की है। यहां बीते दिन अनूप सिंह निवासी छोटूवाला और उनकी बेटी नीलम अंबाड़ी नहर के पास से गुजर रहे थे। तभी उन्हें कंबल में लिपटी बच्ची दिखाई दी। बच्ची कंबल में लिपटी हुई थी। वह लोग उसे थाने ले गए। बच्ची के पास से एक पोटली भी मिली। जिसमें से एक पर्ची मिली है। इसमें महिला ने लिखा है कि उसकी और भी बेटियां हैं। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के चलते वो इस बच्ची की अच्छी देखभाल नहीं कर सकती। पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद बच्ची को बाल शिशु कल्याण केंद्र, केदारपुरम, देहरादून भेज दिया है। अब उसके माता-पिता की तलाश कर रही है।