उत्तराखंड: जरूरी खबर: उत्तराखंड आने से पहले जान लें यह जरूरी नियम, नहीं तो होगी सख्त कार्रवाई

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। नया साल आने वाला है। जिसको लेकर उत्तराखंड में भी होटलों व रिजाॅर्ट में बुकिंग शुरू हो गई है।

पोर्टेबल डस्टबिन लगाने के निर्देश

ऐसे में पर्यटकों की भीड़ भी बढ़ जाती है। जिस पर नैनीताल हाईकोर्ट ने उत्तराखंड में आने वाली हर गाड़ी में पोर्टेबल डस्टबिन लगाने के निर्देश दे दिए हैं। बताया गया है कि पर्यटकों की भीड़ बढ़ने के साथ जगह-जगह पर कूड़े के पैकेट्स, खाने पीने की चीजों के रैपर वगैरह पड़े हुए दिखाई देते हैं जिससे पहाड़ों में गंदगी फैलती है और पर्यावरण दूषित होता है। इसी को मद्देनजर रखते हुए नैनीताल हाईकोर्ट ने उत्तराखंड में आने वाली हर गाड़ी में पोर्टेबल डस्टबिन लगाने के निर्देश दे दिए हैं। उत्तराखंड में अब पर्यटकों की भीड़ भी बढ़ने लगी है। जिन्हें इन बातों का विशेष ध्यान रखना होगा।