उत्तराखंड: यहां लाखों की डिलीवरी का सामान लेकर भागा फ्लिपकार्ट का डिलीवरी ब्वॉय

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून से एक गजब मामला सामने आया है। यहां फ्लिपकार्ट का एक डिलीवरी ब्वॉय लाखों का सामान लेकर फरार हो गया।

लाखों का सामान लेकर डिलीवरी ब्वॉय नौ दो‌ ग्यारह

मिली जानकारी के अनुसार देहरादून में नेहरू कॉलोनी में फ्लिपकार्ट कंपनी का एक डिलीवरी ब्वॉय 35 पैकेट डिलीवरी के लेकर गायब हो गया है। डिलीवरी बॉय के पास 3 लाख 70 हज़ार का सामान था। नेहरू कॉलोनी थाना अध्यक्ष योगेंद्र बहुगुणा ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले की जानकारी आशीष पांडेय ने दी। वहीं पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।