उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां देहरादून में जिला खेल कार्यालय ने इस साल 2022-23 सत्र के लिए खेल प्रशिक्षण के लिए आवेदन मांगे हैं।
15 खेलों के लिए मांगे आवेदन-
इसके लिए इच्छुक प्रतिभागियों से 15 खेलों में पंजीकरण आवेदन मांगे गए हैं। इन खेलों में एथलेटिक, बेसबॉल, बॉक्सिंग, क्रिकेट, फुटबॉल, हैंडबॉल, हॉकी, कराटे, तैराकी, टेबल टेनिस, वालीबॉल, बास्केटबॉल, लॉन टेनिस, बैडमिंटन, जूडो शामिल हैं।
खेल प्रशिक्षण–
जिसमें 16वर्ष से कम आयु के बालक व बालिकाओं के लिए विभिन्न खेलों के प्रशिक्षिण शिविर परेड ग्राउंड व पेवेलियन ग्राउंड देहरादून में संचालित किए जा रहे हैं।