उत्तराखंड: नए साल के स्वागत के लिए तैयार उत्तराखंड, 2 जनवरी तक 24 घंटे खुलें रहेंगे होटल, रेस्तरां, ढाबे, चाय की दुकानें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। नया साल आने वाला है। जिस पर बड़ी संख्या में पर्यटक उत्तराखंड आ रहे हैं। उत्तराखंड में सैलानियों की भीड़ बढ़ने लगी है।

पर्यटकों की सुविधाओं के लिए यह फैसला

ऐसे में उत्तराखंड सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। उत्तराखंड सरकार ने नववर्ष 2023 के अवसर पर भारी संख्या में उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों को देखते हुए राज्य के सभी होटल, रेस्तरां, ढाबे, चाय की दुकान और अन्य खाने-पीने की दुकानों को 30 दिसंबर 2022 से 2 जनवरी 2023 तक 24 घंटे खुले रहने की अनुमति दे दी है। साथ ही पुलिस को साफ निर्देश दिए गए हैं कि पर्यटकों के साथ दोस्त की तरह व्यवहार करें और पर्यटकों के साथ दुर्व्यहार करने वालों से सख्ती से निपटा जाए। पर्यटक पहले की होटल की बुकिंग कर चुके है। इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।