उत्तराखंड: यहां गुब्बारों के साथ उड़कर आए पाकिस्तानी झंडे, जांच में जुटी स्थानीय खुफिया एजेंसी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में शुक्रवार को चीन तिब्बत सीमा से सटे उत्तरकाशी में चिन्यालीसौड़ के तुल्याड़ा गांव के जंगलों में गुब्बारे मिले।

गुब्बारों के साथ पाकिस्तानी झंडा मिलने से मचा हड़कंप

जिसमें करीब 200 से 250 गुब्बारे मिले। इन गुब्बारों में पाकिस्तान के कुछ झंडे लगे हुए थे। पाकिस्तानी झंडे दिखते ही लोगों में हड़कंप मच गया। इसके साथ ही उर्दू में लिखे बैनर मिलने से खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। जिसकी जांच में खुफिया एजेंसी जुट गई है। वहीं उत्तरकाशी जनपद की सीमाएं चीन तिब्बत से लगती हैं। हालांकि वहां से बैनर आने की संभावनाओं से इनकार किया जा रहा है। स्थानीय खुफिया एजेंसी का कहना है कि ये गुब्बारे पाकिस्तान से ही उड़कर आए हैं। मामले की जांच की जा रही है।