नैनीताल: जरूरी खबर: कुमाऊं विश्वविद्यालय की पीएचडी प्रवेश परीक्षा हुई स्थगित, जानें वजह

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश परीक्षा 23 जुलाई को आयोजित होने वाली थी। जो अब अस्थाई रूप से स्थगित कर दी गई है।

पीएचडी प्रवेश परीक्षा स्थगित, जल्द जारी होगी नई तिथि

मिली जानकारी के अनुसार कुमाऊं विश्वविद्यालय ने साल 2023 की पीएचडी प्रवेश परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया था। आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जिसके बाद आने वाली 23 जुलाई को पीएचडी प्रवेश परीक्षा आयोजित की जानी थी। जो स्थगित हुई है। इस संबंध में कुलसचिव दिनेश चंद्रा ने बताया कि मानसून की बारिश के कारण पूरे प्रदेश में सड़कें बंद चल रहीं हैं। जिससे यातायात बाधित है। कांवड़ यात्रा भी जोरों पर चल रही है। ऐसे में परीक्षा के लिए पहुंचने वाले छात्र-छात्राओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसे देखते हुए विवि ने फिलहाल परीक्षा को अस्थाई रूप से स्थगित कर दिया है। साथ ही बताया कि जल्द ही परीक्षा की नई तिथि घोषित की जाएगी।