नैनीताल: कुमाऊंनी गीतों के जरिए लोकप्रिय हुई अभिनेत्री स्वेता महारा बाॅलीवुड में रखेंगी कदम

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। भोजपुरी के बाद कुमाऊंनी गीतों के जरिये लोगों के दिलों में खास जगह बना ली है अभिनेत्री श्वेता महारा ने। एक बेहतरीन अभिनेत्री के साथ ही सिंगर, फैशन मॉडल, डांसर, कोरियोग्राफर, सोशल मीडिया सेलिब्रिटी के तौर पर वह आगे बढ़ रही है।

सोशल मीडिया पर इन गानों की धूम

जिसके बाद अब अभिनेत्री स्वेता महारा बॉलीवुड में एंट्री करने के लिए तैयार हैं। मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में उन्होंने बताया कि उनका बचपन पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट में बीता। जिसके बाद वह दिल्ली चली गईं। वर्ष 2020 में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। कई वेब सीरीज में अभिनय भी किया। इसके बाद श्वेता को सारेगामा से ऑफर आया। शुरुआत के बाद ही उन्होंने एक से बढ़कर एक धमाकेदार प्रस्तुतियां दीं। कुमाउनी गीत ढाई हाथै धमेली को सोशल मीडिया पर 18 मिलियन लोग पसंद कर चुके हैं। जबकि क्रीम पौडरा को 52 मिलियन लोगों ने देखा। चहा को होटल, मधु समेत कई गीतों पर दर्शकों ने उन्हें खूब पसंद किया। उन्होंने बताया कि वह मसकबीन स्टूडीयोज के साथ जल्द ही उत्तराखंड पर आधारित फिल्म बनाएंगी। इसके अलावा श्वेता उत्तराखंड में गंगनाथ समेत अन्य देवी-देवताओं को लेकर भी गाने बनाने की योजना बना रही हैं।