उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा जारी है। 10 मई से चारधाम यात्रा शुरू हुई। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रहीं हैं। साथ ही चारधाम यात्रा नये रिकॉर्ड बना रहीं हैं।
गाड़ियों के लिए गाइडलाइन जारी
इसी बीच चारधाम यात्रा से जुड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चारधाम यात्रा रूट पर तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा को लेकर प्लानिंग बनी है। जिसमें यात्रा रूट पर टैक्सियों, टैंपो ट्रेवलर, कारें सहित अन्य कमर्शियल व प्राइवेट गाड़ियों की आवाजाही को लेकर नई एडवाइजरी जारी की गई है।
📌📌जारी एडवाइजरी के मुताबिक डामटा, नौगांव, बडकोट, दोबाटा, खरादी व पालीगाड से यमुनोत्री जाने वाले वाहनों को रात्रि 8 बजे के बाद आगे नहीं जाने दिया जायेगा।
📌📌गंगोत्री रूट पर नगुण, उत्तरकाशी मुख्यालय, हीना, भटवाड़ी व गंगनानी से गंगोत्री धाम जाने वाले वाहनों को रात 8 बजे के बाद आगे जाने नहीं दिया जाएगा।
📌📌यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग पर प्रात 4 बजे से यात्रा का आवागमन शुरु हो जायेगा। यमुनोत्री के अंतिम पडाव जानकीचट्टी से श्रद्धालुओं को सायं 5 बजे के बाद यमुनोत्री धाम दर्शन हेतु नहीं भेजा जायेगा। इसके बाद डण्डी-कण्डी व घोडा-खच्चर भी प्रतिबंधित रहेगें।
📌📌धामों पर रात्रि 8.30 बजे मां गंगा व यमुना की आरती के उपरांत कोई भी श्रद्धालु अनावश्यक मंदिर परिसर में नहीं रहेगा।
📌📌गंगोत्री धाम जाने वाले श्रद्वालुओं के वाहनों को सूर्यास्त के बाद सोनगाड़ होल्डिंग प्वाईंट में रोका नहीं जाएगा।
📌📌होल्डिंग स्थान पर वाहनों को 2 घण्टे से अधिक नहीं रोका जाएगा।