उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून के काॅलेजों में बड़ी संख्या में छात्र एडमिशन के लिए आते हैं।
CUET होगा जरूरी
जिसमें छात्र-छात्राओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि से संबद्ध सभी सहायता प्राप्त अशासकीय कालेजों में स्नातक व स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में दाखिले कामन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यानी (सीयूईटी) यूजी व पीजी के माध्यम से होंगे। जिसमें देहरादून के चार बड़े कालेज डीएवी, डीबीएस, एमकेपी और श्रीगुरू राम राय पीजी कालेज शामिल हैं । इनमें दाखिला लेने के इच्छुक छात्र-छात्राओं को सीयूईटी-पीजी के लिए आवेदन करना अनिवार्य होगा।