पिथौरागढ़: दुल्हा पसंद नहीं आया तो घर से भागी दुल्हन, पुलिस ने दिखाई तत्परता, अल्मोड़ा से किया सकुशल बरामद

पिथौरागढ़ से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां एक होने वाली दुल्हन अपनी शादी से पहले ही घर से भाग गई। जिसे पुलिस ने अल्मोड़ा से सकुशल बरामद किया है।

जानें पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार यह मामला पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट में सामने आया है। यहां क्षेत्र में एक लड़की शादी से पहले घर छोड़कर चली गई क्योंकि उसे दूल्हा पसंद नहीं था। लड़की अपनी चचेरी बहन के साथ घर छोड़कर इस कारण चली गई कि परिजन उसका विवाह उसके मन पसंद युवक के साथ नहीं कर रहे हैं। दोनों घर छोड़कर बस में सवार होकर हल्द्वानी के लिए निकल गए थे। लेकिन, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अल्मोड़ा में ही रोक लिया। जिसके बाद पुलिस उन्हें गंगोलीहाट लेकर आई।

परिजनों ने जताया आभार

इस संबंध में थानाध्यक्ष मंगल ने बताया कि पूछताछ में एक युवती ने कहा कि उसके माता-पिता उसका विवाह करने जा रहे हैं। लेकिन जिस लड़का से उसका विवाह किया जा रहा है, उसे वह पसंद नहीं करती है। बल्कि वह दूसरे युवक को पसंद करती है और उससे ही विवाह करना चाहती है। जिसके बाद पुलिस कर्मियों ने दोनों युवतियों की काउसिलिंग कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। जिस पर परिजनों ने पुलिस का आभार जताया है।