उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में उत्तराखंड पुलिस में मंगलवार को एक हजार से अधिक अभ्यर्थियों को कांस्टेबल के पद पर नियुक्त किया गया है।
शेष 1550 रिक्तियों के लिए जल्द होंगी भर्तियां
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून पुलिस लाइन में आयोजित एक कार्यक्रम में इनमें से 55 लोगों को नियुक्ति पत्र सौंपे। मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त कांस्टेबल को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कांस्टेबल स्तर की शेष 1550 रिक्तियों के लिए भी जल्द ही भर्तियां शुरू की जाएंगी।
इतने उम्मीदवारों की नियुक्ति
वहीं पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक कुमार ने बताया कि ये भर्तियां राज्य पुलिस में करीब सात साल के अंतराल के बाद की गई हैं। जिला पुलिस, इंडिया रिजर्व बटालियन और अग्निशमन सेवाओं सहित पुलिस बल के विभिन्न संवर्गों में कुल 1,425 उम्मीदवारों को कांस्टेबल के रूप में नियुक्त किया गया है।