उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने एग्जीक्यूटिव ऑफिसर और रेवेन्यू इंस्पेक्टर परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
इतने पदों पर होगी भर्ती
जिसमें इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 85 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इस परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया हाल ही में शुरू हुई है, जो कि 18 सितंबर, 2023 तक चलेगी।
देखें वेबसाइट
इस संबंध में यूकेपीएससी ने आधिकारिक नोटिफिकेशन ऑफिशियल वेबसाइट https://ukpscnet.in/gr-le/exam.html पर जारी किया है। उम्मीदवार उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।