उत्तराखंड: शुभ मुहूर्त में बंद हुए विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। आज 14 नवंबर है। आज गोवर्धन पूजा पर गंगोत्री धाम के कपाट विधि विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद हो गये हैं।

गंगोत्री धाम के कपाट बंद

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालओं के लिए बंद कर दिए गए हैं। इसके साथ ही  मां गंगा की डोली मुखवा के लिए रवाना हो गई है। विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट अन्नकूट के पर्व पर मंगलवार (आज) दोपहर 11.45 बजे पर शीतकाल के लिए विधि-विधान से बंद किए गए।