उत्तराखंड: सड़ी गली लाशों के बीच जिंदा मिला पांच दिन का नवजात, जानें कैसे चला पता

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून से एक मामला सामने आया है।

कमरे में खराब हो‌ गये थे शव

मिली जानकारी के अनुसार यहां क्लेमेंटटाउन क्षेत्र के टर्नर रोड स्थित एक घर के कमरे में पति-पत्नी के सड़े-गले शव बरामद हुए हैं। इनके बीच में उनका पांच दिन का नवजात रो रहा था। घटना टर्नर रोड के गली नंबर सी 13 स्थित एक मकान की है। पुलिस के अनुसार दोनों शवों की पहचान काशिफ पुत्र मोहतशिम निवासी चालोली, नांगल, सहारनपुर और उसकी पत्नी अनम के रूप में हुई है। काशिफ की जेसीबी कंस्ट्रक्शन के काम में चलती है। उसने एक साल पहले ही अनम से दूसरी शादी की थी।

आत्महत्या की आशंका

दरअसल काशिफ की पहली पत्नी नुसरत उसे कई दिनों से फोन कर रही थी। लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। जिस पर पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस मकान पर पंहुची। अंदर से बच्चे के रोने की आवाज आ रही थी। कमरे के अगले दरवाजे पर ताला लटका हुआ था। जबकि, पिछला दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस दरवाजे की जाली तोड़कर अंदर दाखिल हुई तो देखा कि काशिफ और अनम के खून से लथपथ शव फर्श पर पड़े थे। दोनों शवों से कीड़े निकल रहे थे। बीच में एक नवजात पड़ा हुआ था। पुलिस ने सबसे पहले नवजात को उठाया और एंबुलेंस से दून अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार अनम की गत शुक्रवार को मेहूंवाला स्थित एक निजी अस्पताल में डिलीवरी हुई थी। पुलिस प्रथमदृष्टया इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।