उत्तराखंड: टमाटर के दामों ने छुए आसमान, खरीदने से बच रहें लोग, टमाटर विक्रेताओं ने कहीं यह बात

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। सब्जी बनाने में टमाटर का इस्तेमाल हर कोई करता है। लेकिन इन दिनों टमाटर के बढ़ते दामों के चलते रसोई से टमाटर गायब हो गया है। ऐसे में लोग टमाटर खरीदने से भी डर रहें हैं।

महंगे हो रहें टमाटर

लोग जहां पहले लोग किलो भर टमाटर खरीदते थे, वहीं अब एक पाव टमाटर खरीदने के लिए सोचना पड़ रहा है।टमाटर के फुटकर दाम 20 रुपए से बढ़कर कुछ दिनों में 100 रुपए प्रति किलो पार पहुंच गए हैं। जिससे गृहणियों का बजट बिगड़ गया है। हल्द्वानी में तो टमाटर 120 से 140 रुपए प्रति किलो तक बिक रहा है। वहीं यमुनोत्री और गंगोत्री धाम की बात करे तो यहां टमाटर फुटकर में 200 से 250 रुपए किलो तक बिक रहा है।

फसल खराब होने से पड़ रहा असर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में टमाटर विक्रेताओं का कहना है कि पिछले दिनों आए चक्रवाती तूफान की वजह से टमाटर की पूरी फसल खराब हो गई। जबकि, लोकल टमाटर बारिश की वजह से खराब हो गए और अब कम मात्रा में ही टमाटर मंडी तक पहुंच पा रहा है। ऐसे में एक कैरेट में से रोजाना 3 से 4 किलो टमाटर ही बिक पा रहा है। जबकि, इससे पहले 20 से 25 किलो टमाटर रोजाना बिक जाता था। साथ ही बताया कि अभी कम से कम 15 दिन और टमाटर की कीमतें उछाल पर रहने की उम्मीद है। अगर मौसम ने साथ दिया और धूप निकली तो टमाटर के दामों में गिरावट देखने को मिलेगी।