उत्तराखंड में आफत की बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक बारिश का दौर जारी है। वहीं पहाड़ों में बारिश कहर बनकर बरस रही है।
बारिश का कहर
इसी बीच जोशीमठ से बड़ी खबर सामने आई है। लगातार हो रही बारिश के बाद जोशीमठ में ग्लेशियर टूटने की खबर है। उत्तराखंड के जोशीमठ के पास ग्लेशियर टूटा है। जिसमें जोशीमठ व उसके आस पास के गांवों के डूबने की आशंका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ग्लेशियर के टूटने के पश्चात् लगातार पानी का बहाव बढ़ते जा रहा है। धौली नदी में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गये है। कभी भी जुम्मा पुल टूट सकता है । खतरे में हालात बने हुए हैं।