उत्तराखंड: अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, विभाग ने लिया उपार्जित अवकाश देने का निर्णय, देखें आदेश

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के शिक्षकों के लिए खुशखबरी है।

आदेश जारी

इन शिक्षकों को विभाग ने उपार्जित अवकाश देने का निर्णय लिया है। इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। जिसमें अटल उत्कृष्ट स्कूलों में ग्रीष्मावकाश में किए गए काम के बदले शिक्षकों को अवकाश दिया जाएगा। शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी के द्वारा अटल उत्कृष्ट स्कूलों में ग्रीष्मावकाश में किए गए कार्य के बदले उपार्जित अवकाश देने पर मुहर लगा दी गई है। इस संबंध में शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी ने तत्काल रुप से इस पर कार्यवाही करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए है।

दिया ज्ञापन

दरअसल ग्रीष्मकालीन छुट्टियों में छात्रों को पढ़ाये जाने के दौरान अटल उत्कृष्ट विद्यालय में काम करने वाले शिक्षकों ने बदले में उपार्जित अवकाश दिए जाने का अनुरोध किया था। इस संबंध में ज्ञापन भी दिया गया था।