उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट रजिस्ट्रार परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है।
देखें वेबसाइट
इसके साथ ही बोर्ड ने कट ऑफ और उम्मीदवारों के अंक और इंटरव्यू के अंक भी जारी कर दिए हैं। इसके लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- ukpsc.gov.in पर जाएं। फिर उत्तराखंड लोक सेवा आयोग का होम पेज खोलें। यहां सहायक रजिस्ट्रार परीक्षा 2022 का परिणाम पर क्लिक करें। फिर रिजल्ट लिंक के लिए यहां क्लिक करें। इसके बाद पीडीएफ खुल जायेगी। उम्मीदवार उस पीडीएफ को ओपन कर के अपने अंक चेक कर सकते हैं I