उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। श्रावण का महीना है। जिस पर भगवान भोलेनाथ के मंदिर में बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ी रहती है।
नीलकंठ मंदिर पहुंची बसंती बेन
वहीं श्रावण मास में तीर्थनगरी ऋषिकेश से सटे पौड़ी के नीलकंठ मंदिर में शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। लोग दूर-दूर से भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार इस मौके पर गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बहन बसंती बेन अपने पति हसमुख व साथियों के साथ भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे। जिसके बाद सभी ने मंदिर में भगवान नीलकंठ के दर्शन किए और जलाभिषेक कर परिवार व देश की सुख समृद्धि की कामना की।
पीएम नरेन्द्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ देश को समर्पित- बसंती बेन
साथ ही इसके बाद बसंती बने अपने पति संग पार्वती मंदिर के पास यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की बहन शशि पयाल से भी मुलाकात की। शशि यहां एक दुकान का संचालन करती है। दोनों ने सीएम योगी की बहन से कुलक्षेम पूछते हुए लंबी बातचीत की। शशि के साथ बिताए पलों को बसंती बेन ने मोबाइल के जरिए कैमरे में भी कैद किया। बसंती बेन ने शशि को बताया कि भाई पीएम नरेंद्र मोदी सबकुछ त्यागकर देश को और भाई सीएम योगी आदित्यनाथ देश के सबसे बड़े राज्य को समर्पित हैं।