उत्तराखंड: भारी बारिश का कहर, मदमहेश्वर घाटी में पुल व मार्ग बहा, फंसे यात्रियों का रेस्क्यू जारी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में आफत‌ की बारिश का कहर जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

बारिश और ओलावृष्टि से हालात चिंताजनक

वहीं उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में भारी बारिश और भूस्खलन के चलते मदमहेश्वर घाटी में अतिवृष्टि के कारण ग्राम गौंडार में बणतोली स्थान पर पैदल मार्ग को जोड़ने वाला पुल एवं मार्ग का कुछ हिस्सा बह गया था। मिली जानकारी के अनुसार जिसमें की लोग फंसे थे। इन लोगों का हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू किया जा रहा है।

अब तक 40 लोगों को सुरक्षित निकाला

आज मौसम के साफ होने पर मदमहेश्वर घाटी में फंसे लोगों को हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू कर निकाला जा रहा है। लोगों को सुरक्षित यहां से निकालने के लिए लगातार जवान लगे हुए हैं। आज बुधवार को अब तक 40 लोगों का हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू कर लिया गया है। अस्थाई हेलीपैड पर थाना गुप्तकाशी का पुलिस बल मौजूद है।