उत्तराखंड: एनएचएम टीकाकरण कार्यक्रम के लिए हर बच्चे की तैयार करेगा डिजिटल आईडी, मिलेगी यह सुविधा

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अब राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) एक खास पहल शुरू करेगा।

दिए यह निर्देश

इसके तहत एनएचएम अब टीकाकरण कार्यक्रम के लिए हर बच्चे की डिजिटल आईडी तैयार करेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में कुछ दिनों पहले सचिव स्वास्थ्य सचिन कुर्वे ने एनएचएम के साथ हुई बैठक में निर्देश दिए कि प्रत्येक बच्चों के टीकाकरण की जानकारी के लिए उनकी डिजिटल आईडी बनाने के लिए डिजी लाकर को यू-विन से एकीकृत किया जाए। बताया कि इससे यह पता चल सकेगा कि बच्चे को कब-कब टीका लगा है। इसके लिए डिजी लाकर को यू-विन पोर्टल से एकीकृत किया जाएगा।