उत्तराखंड: महिलाओं से जुड़े मामलों में कोई लापरवाही न बरती जाए- विधानसभा अध्यक्ष  ऋतु खंडूडी

पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने आज विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण से मुलाकात कर शुभकामनाएं दी। विधानसभा अध्यक्ष ने बेहतर काननू व्यवस्था के लिए पुलिस की सराहना की। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि महिला सुरक्षा हमारी सबसे पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।

महिला अपराधों को लेकर अधिक सतर्कता बरतने की अवश्यकता

उन्होंने कहा कि महिला अपराधों को लेकर अधिक सतर्कता बरतने की अवश्यकता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि महिलाओं से जुड़े मामलों में कोई लापरवाही न बरती जाए, महिलाओं की ओर से की गई छोटी से छोटी शिकायत को संज्ञान में लेकर संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई की जाए।
वहीं पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने भी विधानसभा अध्यक्ष से महिलाओं के लिए कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए आश्वस्त किया।

छात्र-छत्राओं ने दर्शक दीर्घा में बैठकर सदन की कार्यवाही देखी

उधर उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के प्रथम सत्र के दूसरे दिन छात्र-छत्राओं ने दर्शक दीर्घा में बैठकर सदन की कार्यवाही देखी। सदन की कार्यवाही देखने के बाद सभी छात्र-छात्राओं में उत्साह देखने को मिला।

विधानसभा अध्यक्ष ने बच्चों को प्रश्नकाल, शून्य काल और विभिन्न नियमों के बारे में जानकारी दी

इस बीच विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने छात्र-छात्राओं से बातचीत की और सदन संचालन व सत्र की कार्यवाही को लेकर पूछे गए प्रश्नों का बच्चों को उत्तर भी दिया। इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष ने बच्चों को प्रश्नकाल, शून्य काल और विभिन्न नियमों के बारे में जानकारी दी।