उत्तराखंड: अब पेंशन की नो‌ टेंशन, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया यह ऐलान, मिलेगी यह सुविधा

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ी घोषणा की है। जिसमें मुख्यमंत्री ने कहा है कि पहले पेंशन का भुगतान तीन-तीन माह के अंतराल पर होता था। अब पेंशन का भुगतान प्रत्येक माह होगा।

सीएम ने वृद्धावस्था, विधवा व दिव्यांग पेंशन का डीबीटी के माध्यम से किया हस्तांतरण

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वन क्लिक व्यवस्था के अंतर्गत 8,36,603 लाभार्थियों को 125 करोड़ की राशि सीधे उनके खातों में हस्तांतरित की है। वन क्लिक माध्यम से फरवरी माह, 2024 की पेंशन के रूप में वृद्धावस्था पेंशन के 333180 लाभार्थियों को 79.97 करोड़, विधवा पेंशन के 2,12,030 लाभार्थियों को 31.80 करोड़ की राशि दी गई। दिव्यांग पेंशन के 91,393 लाभार्थियों को 13.70 करोड़ की राशि भेजी गई है।

मिलेगी 1500 धनराशि

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने बताया कि पहले मिलने वाली धनराशि को 1200 से बढ़ाकर 1500 रुपये किया गया है।