उत्तराखंड: नॉर्थ जोन खेलो इंडिया खो खो प्रतियोगिता का आयोजन, उत्तराखंड की टीम ने जीता कांस्य पदक

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन के साथ कांस्य पदक जीता है।

जीता कांस्य पदक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मध्य प्रदेश में नॉर्थ जोन खेलो इंडिया खो खो प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें उत्तराखंड की खो खो बालिका टीम ने खो खो प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है। बताया कि खो खो प्रतियोगिता में खेल विभाग के कालाढूंगी सेंटर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छह खिलाड़ी कशिश आर्य, रिद्धिमा जोशी, राशि मेहरा, पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कालाढूंगी की टीना आर्य, गोस्वामी विद्या मंदिर की वंशिका भट्ट व वैष्णवी शामिल थे। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएं दी हैं।