उत्तराखंड: अब राजकीय विश्वविद्यालय खुद करेगा समर्थ पोर्टल का संचालन, एक क्लिक में पढ़िए पूरी खबर

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अब राजकीय विश्वविद्यालय खुद समर्थ पोर्टल का संचालन करेंगे।

दिए यह निर्देश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विभागीय उच्च अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। जिसमे उन्होंने समर्थ पोर्टल के संचालन की जिम्मेदारी शासन से हटाकर राजकीय विश्वविद्यालयों को सौंपने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय अब समर्थ पोर्टल का संचालन खुद करेंगे ताकि राजकीय महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालय परिसरों में स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश से लेकर शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियां सुचारू रूप से संचालित की जा सकें। बताया कि शासन स्तर पर सिर्फ पोर्टल का अनुश्रवण किया जाएगा। जिसमे शासन समर्थ पोर्टल को खोलने और बंद करने की तिथि को निर्धारित करेगा।