उत्तराखंड: अब आपको अपने मोबाइल पर मिलेगी भूकंप की जानकारी, जानें कैसे

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की एवं उत्तराखंड सरकार के सहयोग से अत्याधुनिक भूकंप पूर्व चेतावनी ऐप भूदेव लांच हुआ है।

देगा महत्वपूर्ण सुरक्षा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जानकारी सामने आई है कि भूदेव का एसओएस बटन सहायता तक तत्काल पहुंच प्रदान करता है। इससे उपयोगकर्ता एक टैप से विश्वसनीय संपर्कों और अधिकारियों को उनके सटीक स्थान के बारे में सूचित कर सकते हैं। इसे भूदेव यानी भूकंप डिजास्टर अर्ली विजिलेंट नाम दिया गया है। बताया है कि यह सुरक्षा को लेकर भी महत्वपूर्ण है।