उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में हरिद्वार को छोड़ राज्य के शेष 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न हुए हैं। जिसके बाद अब इनके नए बोर्ड कार्यभार संभालने जा रहे हैं।
कार्यक्रम तय
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में शासन ने ग्राम, क्षेत्र व जिला पंचायतों के शपथ ग्रहण व पंचायतों की प्रथम बैठक की तिथियां तय कर दी हैं। इसके बावजूद शपथ ग्रहण के बाद भी बड़ी संख्या में ग्राम पंचायतों का गठन नहीं हो पाएगा। इसका कारण यह है कि ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सदस्यों के 33,056 पद रिक्त हैं। पंचायत के गठन के लिए दो-तिहाई सदस्यों का चुनाव आवश्यक है। इस संबंध में पंचायतीराज विभाग के उप निदेशक मनोज कुमार तिवारी के अनुसार ऐसी ग्राम पंचायतों का जिलों से ब्योरा लिया जा रहा है।
वहीं शपथ ग्रहण के अगले दिन पंचायतों की पहली बैठक होगी और इसी दिन से ही उनका पांच साल का कार्यकाल शुरू होगा।
पद, शपथ ग्रहण कार्यक्रम व प्रथम बैठक
📌📌ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य 27 अगस्त को शपथ ग्रहण करेंगे और 28 अगस्त को पहली बैठक होगी।
📌📌ब्लाक प्रमुख, ज्येष्ठ व कनिष्ठ उपप्रमुख और क्षेत्र पंचायत सदस्य 29 अगस्त को शपथ ग्रहण करेंगे और 30 अगस्त को बैठक होगी।
📌📌जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्य – एक सितंबर को शपथ ग्रहण करेंगे और दो सितंबर को पहली बैठक होगी।