उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस, अभिसूचना), अग्निशमन द्वितीय अधिकारी व गुल्मनायक पुरुष (पीएसी व आईआरबी) परीक्षा का परिणाम जारी हुआ है।
दी यह जानकारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उपनिरीक्षक व गुल्मनायक की परीक्षा 12 जनवरी और अन्य की परीक्षा नौ फरवरी को आयोजित हुई थी। वही उप निरीक्षक व गुल्मनायक के अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन 26 मई से है। वहीं अग्निशमन अधिकारी का अभिलेख सत्यापन नौ जून से शुरू होगा। इसकी जानकारी वेबसाइट पर जारी होगी। इसके अलावा आयोग ने राज्य निर्वाचन आयोग में समीक्षा अधिकारी परीक्षा की उत्तर कुंजी भी जारी कर दी है। अभ्यर्थी इस पर 15 मई से 21 मई के बीच आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।