उत्तराखंड: पुरानी पेंशन बहाली संगठन ने किया ऐलान, सोशल मीडिया पर शुरू किया यह अभियान

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव होने वाले है। इस बीच पुरानी पेंशन बहाली संगठन ने ऐलान किया है।

एक्स पर शुरू किया अभियान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें 14 अप्रैल से सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ‘हैशटैग ओपीएस हमारा अधिकार’ अभियान शुरू किया गया है। कहा कि जो उनकी बुढ़ापे की लाठी लौटाएगा, उसी को अपना वोट करेंगे। पोस्टर में ‘एक देश एक विधान सबको पेंशन एक समान’, ‘हैशटैग ओपीएस इज अवर राइट’ और ‘हैशटैग नो पेंशन नो वोट’ जैसे स्लोगन लिखे हुए हैं। जिसके बाद अब इस मुहिम में कर्मचारियों के परिजन और रिश्तेदार भी शामिल हो रहे हैं।

पुरानी पेंशन योजना

दरअसल पुरानी पेंशन योजना के तहत सभी कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन देने का प्रावधान था। जिसमें कर्मचारी को सेवानिवृत्ति के समय मिलने वाले वेतन के आधार पर पेंशन दी जाती थी। वहीं सेवानिवृत्त कर्मचारी की मौत होने पर परिजनों को पेंशन देने की व्यवस्था थी। लेकिन  सरकार ने 2004 के बाद भर्ती हुए कर्मचारियों की पेंशन बंद कर दी। इसकी जगह पेंशन- कम- इंवेस्टमेंट योजना की शुरूआत की। इस योजना के तहत कर्मचारी को सेवानिवृत्ति के लिए स्वयं बचत करनी होगी। जिससे कर्मचारियों में नाराजगी है।