उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आगामी 16 अगस्त को शिक्षक भर्ती के तीन सौ अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देंगे।
इतने अभ्यर्थियों को दिए जाएंगे नियुक्ति पत्र
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एससीईआरटी देहरादून के सभागार में नियुक्तिपत्र वितरण समारोह कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमें छह जिलों के अभ्यर्थियों को नियुक्तिपत्र दिए जाएंगे। इसमें नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी और देहरादून जिले के तीन सौ अभ्यर्थियों को नियुक्तिपत्र दिए जाएंगे।