उत्तराखंड: नये साल पर वार्ड ब्वाय व पर्यावरण मित्र के कुल 1046 पदों पर होगी भर्ती, यहां देखें जिलों व पदों की संख्या

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। नये साल 2026 की शुरुआत हो गई है। इसी के साथ उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभाग प्रदेश की विभिन्न चिकित्सा इकाइयों में रिक्त चल रहे वार्ड ब्वाय व पर्यावरण मित्र के पदों पर भर्ती होगी।

आउटसोर्स एजेंसी का चयन कर युवाओं को शीघ्र दी जाएगी नियुक्ति

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें वार्ड ब्वाय व पर्यावरण मित्र के कुल 1046 पदों को शीघ्र आउटसोर्स के माध्यम से भरा जाएगा। इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों को शीघ्र इन पदों को भरने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित भर्ती में वार्ड ब्वाय के 680 और पर्यावरण मित्र के 366 पद शामिल हैं। वार्ड ब्वाय के रिक्त पदों में हरिद्वार में 89, नैनीताल 196, पौड़ी 40, चमोली 131, उत्तरकाशी 38, अल्मोड़ा 31, बागेश्वर 10, पिथौरागढ़ 99, चंपावत 25 और स्वास्थ्य महानिदेशालय में 21 पद शामिल हैं। वहीं पर्यावरण मित्र के पदों में हरिद्वार 21, नैनीताल 136, पौड़ी 37, चमोली 43, उत्तरकाशी 36, अल्मोड़ा 16, बागेश्वर 15, पिथौरागढ़ 43, चंपावत 15 और स्वास्थ्य महानिदेशालय में चार पद रिक्त हैं।