उत्तराखंड: ‘वेलेंटाइन डे’ पर पत्नी ने दिया पति को अनोखा तोहफा, किडनी देकर अनूठी मिसाल की कायम

‘वेलेंटाइन डे’ पर एक पत्नी ने पति को किडनी दान में दी, और ऐसा करके उन्होंने एक नई मिसाल कायम की है ।प्यार में अकसर लोग एक दूसरे के साथ जीने मरने का वादा करते हैं कुछ लोग इसको बखूबी  निभाते भी हैं। उन्हीं में शामिल हैं कोटद्वार की प्रीति।  जिन्होंने अपने पति को किडनी देकर समाज में ये अनूठी मिसाल पेश की है ।

वेलेंटाइन डे’ पर किया गया  किडनी प्रत्यारोपण

कोटद्वार की प्रीति राणा जिन्होंने अपने पति अमिताभ राणा को किडनी दी और उनकी जान बचाई, तबसे वो काफी चर्चा में हैं । उन्होंने समाज में प्यार के लिए जो समर्पण का उदाहरण पेश किया है, वो शायद सबके बस की बात नहीं । कोटद्वार निवासी प्रीति राणा के पति अमिताभ राणा लंबे समय से बीमार चल रहे थे वो लगभग सात महीनों से डायलिसिस पर  थे लेकिन उनके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हो पा रहा था। स्वास्थ्य दिन-ब-दिन खराब हो रहा था। अब करे तो क्या करें। अंत में डॉक्टरों की राय से यह तय हुआ कि, इनकी किडनी प्रत्यारोपित की जाए। ऐसे में उनकी पत्नी ने किडनी देकर अपनी पति की जान बचाई । मंगलवार के दिन श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के यूरोलॉजी व नैफ्रोलाजी की टीम ने मिलकर मरीज़ (अमिताभ)का सफल किडनी प्रत्यारोपण किया। आयुष्मयान योजना के अन्तर्गत मरीज़ का किडनी प्रत्यारोपण किया गया।