एक बार फिर उत्तराखंड में भूकंप के झटके महसूस किए गए । जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.6 मापी गई है प्रशासन जनपद में कहां-कहां यह झटके महसूस किए गए उसका आकलन में जुटा हुआ है ।
उत्तरकाशी में डोली धरती, लोगों में दहशत
उत्तरकाशी में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए । जनपद मुख्यालय के, मनेरी, मातली, जोशियाड़ा, भटवाड़ी क्षेत्रान्तर्गत भूकम्प के झटके महसूस किए गए अन्य तहासिल क्षेत्रो में महसूस नही किया गया है।यह झटके आज सुबह 12:03 मिनट पर महसूस किए गए जिस का दायरा 10 किलोमीटर का था । हालांकि भूकंप से कोई नुकसान की खबर नहीं है। लेकिन भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत का माहौल जरूर बन गया हैं।