उत्तराखंड: प्रदेश में स्काउट्स एंड गाइड्स से जोड़े जाएंगे एक लाख युवा, चलाया जाएगा विशेष अभियान, जानें इसका खास उद्देश्य

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में बड़ी संख्या में युवाओं को स्काउट्स एंड गाइड्स से जोड़ा जाएगा। जिसमें एक लाख युवाओं को जोड़ा जाएगा।

कहीं यह बात

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए प्रदेशभर के विद्यालयों एवं उच्च शिक्षण संस्थानों में विशेष अभियान चलाया जाएगा और छात्र-छात्राओं का पंजीकरण किया जाएगा। भारत स्काउट्स एंड गाइड्स उत्तराखंड के प्रादेशिक अध्यक्ष एवं विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने यह बात कही। वह भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की ओर से नई दिल्ली में आयोजित 15 वीं एशिया पैसिफिक रीजन कांफ्रेंस में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। जिसमें उन्होंने यह बात कही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेशभर में लगभग 50 हजार स्काउट गाइड है, जिनका दायर बढ़ाकर एक लाख किया जाएगा। इसके लिए अभियान चलाया जाएगा। इससे प्रदेश के युवाओं को स्काउट्स एंड गाइड्स से जोड़कर उनमें नैतिक मूल्यों का विकास किया जाएगा, साथ ही इन स्काउट गाइड को पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति, रक्तदान, सड़क सुरक्षा, नए मतदाता, साक्षरता अभियान जैसी सामाजिक गतिविधियों से जोड़ा जाएगा।