उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा 30। अप्रैल माह से शुरू हो जाएगी। जिसके लिए इन दिनों ऑनलाइन पंजीकरण चल रहे हैं।
14 लाख के पार पंहुची संख्या
जिसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालु ऑनलाइन पंजीकरण करवा रहें हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें ऑनलाइन पंजीकरण के आंकड़े नया रिकॉर्ड बना रहे हैं। चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण का आंकड़ा 14 लाख को पार कर गया है। जिसमे अभी तक केदारनाथ धाम के लिए सबसे अधिक 3.29 लाख तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण करवाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पर्यटन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार शाम पांच बजे तक 14 लाख, 81 हजार ,471 श्रद्धालु उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की वेबसाइट पर अपना पंजीकरण करवा चुके हैं। केदारनाथ धाम के लिए कुल 4,99,454, बदरीनाथ धाम के लिए 4,42,496, गंगोत्री के लिए 2,66,223 व यमुनोत्री धाम की यात्रा के लिए 2,52,768 श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं।