उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए कुछ दिनों पहले अहम निर्णय लिया।
लिया यह निर्णय
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके तहत अब प्रदेशभर के सभी विद्यालयों में कक्षा 9 और 11 के छात्रों का ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य हो गया है। इसमें संस्थागत और व्यक्तिगत छात्र-छात्राएं दोनों शामिल होंगे। इस संबंध में बीते दिनों बोर्ड सचिव बीवी सिमल्टी ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह पंजीकरण उन छात्रों के लिए जरूरी है, जो वर्ष 2027 में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे।
आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर
इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर तय की गई है। साथ ही परिषद ने स्पष्ट किया है कि तय समय के बाद किसी भी दशा में पंजीकरण शुल्क जमा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी और न ही तिथि बढ़ाई जाएगी।