उत्तराखंड: टनल में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए अभियान जारी, पाइपलाइन के जरिए ऑक्सीजन की हो रही आपूर्ति

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सिलक्यारा टनल धंसने से उसमें कई मजदूर फंसे हुए है।

रेस्क्यू अभियान जारी

वही फंसे मजदूरों को निकालने के लिए मलबा हटाने का कार्य लगातार जारी है। साथ ही बताया गया है कि मलबा हटाने के लिए हैवी एक्सकैवेटर मशीनों को जुटाया गया है। वॉकी-टॉकी के जरिए टनल में फंसे मजदूरों से संपर्क हुआ है। सभी सुरक्षित बताए गये है। साथ ही टनल में पानी की आपूर्ति के लिए बिछी पाइपलाइन के जरिए ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है। इसी पाइपलाइन के जरिए रात में खाने-पीने के पैकेट कंप्रेसर के जरिए दबाव बनाकर टनल में फंसे मजदूरों तक भेजे गए।