उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अब मदरसों में छात्र-छात्राओं को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में जानकारी मिलेगी। उत्तराखंड में 451 मदरसे पंजीकृत हैं जिनमें करीब 50 हजार बच्चे पढ़ते हैं।
दी यह जानकारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए इस संबंध में सिलेबस में इसे शामिल किया जाएगा। साथ ही छात्र सैन्य पराक्रम की पढ़ाई भी पढ़ेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी ने नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की और यह जानकारी दी। बीते सोमवार को उन्होंने बताया कि मदरसों के बच्चों को भी सैनिकों के पराक्रम की जानकारी दी जाएगी। नए पाठ्यक्रम में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का चैप्टर शामिल करने को जल्द पाठ्यक्रम समिति की बैठक बुलाई जाएगी।