उत्तराखंड: पंचायत चुनाव: भाजपा ने चार जिला पंचायत अध्यक्ष की सीटों व 11 ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशियों के पद पर दर्ज की निर्विरोध जीत, देखें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में पंचायत चुनाव के दृष्टिगत जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत ब्लॉक प्रमुख के चुनाव होने हैं। इसी बीच एक खबर सामने आई है।

पंचायत चुनाव

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी ने राज्य की चार जिला पंचायत अध्यक्ष की सीटों में से चार पर निर्विरोध जीत हासिल की है। जिसमें सोमवार 11 अगस्त 2025 को बीजेपी ने राज्य की उत्तरकाशी, चंपावत, उधमसिंह नगर और पिथौरागढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष सीट पर निर्विरोध जीत हासिल की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके अलावा बीजेपी 11 ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशियों के पद पर भी निर्विरोध जीती है।

जिला पंचायत अध्यक्ष

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए उत्तरकाशी से रमेश चौहान ने निर्विरोध जीत हासिल की है।
पिथौरागढ़ से जितेंद्र प्रसाद ने निर्विरोध जीत हासिल की है।
उधम सिंह नगर से अजय मौर्या ने निर्विरोध जीत हासिल की है।
चंपावत से आनंद सिंह अधिकारी ने निर्विरोध जीत हासिल की है।

ब्लॉक प्रमुख

चंपावत से अंचला बोरा निर्विरोध निर्वाचित हुईं हैं।
काशीपुर से चंद्रप्रभा निर्विरोध निर्वाचित हुईं हैं।
सितारगंज से उपकार सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
खटीमा से सरिता राणा निर्विरोध निर्वाचित हुईं हैं।
भटवाड़ी से ममता पंवार निर्विरोध निर्वाचित हुईं हैं।
डुंडा से राजदीप परमार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
जाखणीधार से राजेश नौटियाल निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
चंबा से सुमन सजवाण निर्विरोध निर्वाचित हुईं हैं।
विकासनगर से नारायण ठाकुर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
पाबौ से लता देवी निर्विरोध निर्वाचित हुईं हैं।
ताकुला से मीनाक्षी आर्य निर्विरोध निर्वाचित हुईं हैं।