उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में आज गुरूवार को जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख चुनाव हो रहे हैं। इसी बीच नैनीताल से बड़ी खबर सामने आई है।
आज हो रहें मतदान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नैनीताल में अब जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को लेकर भारी बवाल मचा हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कुछ लोगों पर उनके जिला पंचायत सदस्यों का अपहरण करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि बीजेपी नेताओं ने पुलिस के साथ मिलकर चार पंचायत सदस्यों का अपहरण कर लिया है। जिस पर आरोप लगाया है कि पुलिस समेत 30 से 40 लोगों ने चारों कांग्रेस समर्थक पंचायत सदस्यों के साथ पहले मारपीट की और फिर उन्हें निजी वाहन में उठाकर ले गए। जिस पर इसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता न्याय की मांग को लेकर हाईकोर्ट पंहुचे।
हाईकोर्ट ने सभी जिला पंचायत सदस्यों को तलाशने के दिए निर्देश
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मामले में हाईकोर्ट ने डीएम और एसएसपी को तलब किया। हाईकोट ने कहा कि 4.30 बजे तक उन सभी सदस्यों को पेश किया जाए जिनके लापता होने का आरोप कांग्रेस ने लगाया हैं। इसके साथ ही वोटिंग का टाइम भी बढ़ाया गया है। साथ ही हाईकोर्ट से 10 जिला पंचायत सदस्यों को पुलिस सुरक्षा मिली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में नेता प्रतिपक्ष ने इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जारी किया है।
जिसमें छह जिलों में जिपं अध्यक्ष का चुनाव होना है। वहीं एक में हाईकोर्ट की रोक के चलते चुनाव घोषित नहीं होगा। राज्य निर्वाचन आयोग आज सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे के बीच जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के पदों के लिए मतदान कराएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह मतदान एकल संक्रमणीय प्रणाली के तहत होगा, जिसमें सभी प्रत्याशियों के लिए प्राथमिकता पर वोट किया जाता है। शीर्ष प्राथमिकता वाले प्रत्याशी को विजेता घोषित किया जाएगा। छह जिलों देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर, नैनीताल, अल्मोड़ा और रुद्रप्रयाग में जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर मतदान होगा।