उत्तराखंड: पंचायत चुनाव: नैनीताल में सदस्यों के अपहरण का आरोप लगाते हुए मतदान के बीच हाईकोर्ट पंहुची कांग्रेस, हाईकोर्ट ने दिए आदेश, नैनीताल में फिर होंगे मतदान

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में आज गुरूवार को जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख चुनाव हुए।

आज हुए मतदान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें उत्तराखंड में छह जिलों में जिपं अध्यक्ष का चुनाव हो रहे है। वहीं एक में हाईकोर्ट की रोक के चलते चुनाव घोषित नहीं होगा। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से आज सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हुए‌। वहीं दूसरी ओर नैनीताल में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को लेकर भारी बवाल मचा। रिपोर्ट्स के मुताबिक कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कुछ लोगों पर उनके जिला पंचायत सदस्यों का अपहरण करने का आरोप लगाया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि बीजेपी नेताओं ने पुलिस के साथ मिलकर चार पंचायत सदस्यों का अपहरण कर लिया है। जिस पर आरोप लगाया है कि पुलिस समेत 30 से 40 लोगों ने चारों कांग्रेस समर्थक पंचायत सदस्यों के साथ पहले मारपीट की और फिर उन्हें निजी वाहन में उठाकर ले गए। जिस पर इसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता न्याय की मांग को लेकर हाईकोर्ट पंहुचे।

हाईकोर्ट ने दिए यह आदेश

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मामले में हाईकोर्ट ने डीएम और एसएसपी को तलब किया। हाईकोट ने कहा कि 4.30 बजे तक उन सभी सदस्यों को पेश किया जाए जिनके लापता होने का आरोप कांग्रेस ने लगाया हैं। जिसके बाद शाम को हाईकोर्ट ने इस मामले में सुनवाई की। जिस पर हाईकोर्ट ने कहा कि नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के लिए फिर से मतदान होगा।वहीं जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम वंदना ने हाई कोर्ट में कहा, कि राज्य निर्वाचन को सिफारिश भेजी जा रही है। एसएसपी को सदस्यों को अगवा करने वालों पर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।