उत्तराखंड: पंचायत चुनाव: जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख चुनाव, जिला पंचायत पद के अध्यक्ष पद पर हेमा गैड़ा ने दर्ज की जीत
अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में आज गुरूवार को जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख चुनाव हो रहे हैं। जिसके लिए मतदान जारी है।
आज हो रहें मतदान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें छह जिलों में जिपं अध्यक्ष का चुनाव होना है। वहीं एक में हाईकोर्ट की रोक के चलते चुनाव घोषित नहीं होगा। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से आज सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हुए। आज अल्मोड़ा जिले में मुकाबला नौ ब्लॉकों में हैं। तीन ब्लॉकों में भाजपा और कांग्रेस का सीधा मुकाबला है और छह ब्लॉकों में प्रमुख और अन्य पदों के लिए त्रिकोणीय मुकाबला है। दरअसल अल्मोड़ा जिले के 11 ब्लॉकों में से दो ब्लाकों में निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख, ज्येष्ठ प्रमुख और कनिष्ठ प्रमुख बन गए हैं। सल्ट में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है और सोमेश्वर में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने निर्विरोध जीत दर्ज की।
जिला पंचायत अल्मोड़ा परिणाम
कुल वोट : 45
अध्यक्ष
हेमा गैड़ा: 24
सुनीता कुंजवाल : 20
सरस्वती किरौला : 01
परिणाम : हेमा गैड़ा विजयी घोषित
उपाध्यक्ष :
शम्भू सिंह रावत : 19
सुरेंद्र सिंह नेगी : 26
परिणाम : सुरेंद्र सिंह नेगी विजयी
प्रमुख : बीजेपी की हिमानी ने बाजी मारी
बबीता भाकुनी :08
हिमानी कुंडू : 32
हिमानी कुंडू विजयी
भिक्यासैण प्रमुख
गीता देवी : 0
दीपक करगेती : 11
सतीश नैनवाल : 13
सतीश नैनवाल विजयी