उत्तराखंड: पटवारी PST परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड जारी, जानें कब होगी परीक्षा

उत्तराखंड: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने उत्तराखंड पटवारी PST परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड जारी हो गये है।

एडमिट कार्ड जारी

यह एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग-इन क्रेडेंशियल्स (ईमेल आईडी और पासवर्ड) का उपयोग करके अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। निर्धारित शेड्यूल के अनुसार, यह परीक्षा आगामी 6 अगस्त और 7 अगस्त 2026 को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (मुख्य थानों रोड से एप्रोच रोड) पर आयोजित की जाएगी। आयोग के निर्देशानुसार, सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 7:00 बजे पहुंचना अनिवार्य है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से राज्य में कुल 180 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
• ​पटवारी: 119 पद
• ​लेखपाल: 61 पद