उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा-2024: जुलाई में होंगे साक्षात्कार,  लोक सेवा आयोग ने जारी की अधिसूचना

उत्तराखंड: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने सम्मिलित राज्य सिविल/अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 के साक्षात्कार (Interview) को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है।

दी यह जानकारी

आयोग द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के में उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 के साक्षात्कार का आयोजन जुलाई 2026 के दूसरे पखवाड़े में प्रस्तावित है। विस्तृत साक्षात्कार कार्यक्रम, विज्ञप्ति और साक्षात्कार ज्ञाप आयोग द्वारा अलग से प्रकाशित किए जाएंगे।अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे साक्षात्कार से संबंधित नवीनतम जानकारी के लिए उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट को नियमित रूप से देखते रहें।