उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा की प्रारंभिक परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है।
देखें वेबसाइट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभ्यर्थी जवाब के मिलान के साथ 24 से 30 जुलाई के बीच इस पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आयोग ने 14 जुलाई को पीसीएस प्री परीक्षा कराई थी। आयोग सचिव गिरधारी सिंह रावत के मुताबिक, प्रश्न पत्रों के चारों सेट ए, बी, सी व डी की उत्तर कुंजी वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। आंसर-की चेक करने के लिए उम्मीदवारों को आयोग की वेबसाइट https://psc.uk.gov.in/ पर जाना होगा।