उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के हरिद्वार में मगरमच्छ के आतंक को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
सतर्क रहने की सलाह
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां बीते शनिवार को हरिद्वार जिले के लक्सर ब्लॉक के गिद्दावाली गांव में एक घर में मगरमच्छ घुस गया था। स्थानीय निवासियों की सूचना पर उत्तराखंड वन विभाग की विशेषज्ञ टीम ने तुरंत कार्रवाई की और मगरमच्छ को सुरक्षित रूप से पकड़कर गंगा नदी में छोड़ दिया। इस घटना से लोगों में दहशत का माहौल है। साथ ही वन विभाग ने इस क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी है और ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए अभियान शुरू किया है। वन विभाग ने जलाशयों के निकट बसे गांवों में सतर्कता बढ़ाने के साथ-साथ ग्रामीणों को कई सावधानियां बरतने की सलाह दी है।