35वीं नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप आयोजित हुई। यह चैंपियनशिप 10 से 12 अक्टूबर तक जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम नई दिल्ली में आयोजित हुई।
जीते इतने मेडल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड का बेहतरीन प्रदर्शन रहा। जिसमें शानदार प्रदर्शन के साथ उत्तराखंड ने 07 गोल्ड समेत 29 मेडल जीते। उत्तराखंड के 100 जूनियर एथलीट्स ने इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर प्रदेश के खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किया है।